NCERT Class 12th Political Science भारतीय राजनीति में बदलाव

NCERT Class 12th Political Science भारतीय राजनीति: नये बदलाव कक्षा 12 राजनीति विज्ञान Class 12th Political Science 

इस अध्याय में आपको राजनीति विज्ञान कक्षा 12 भाग-2 के अध्ययनों के भारतीय राजनीति में बदलाव के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर दिए गए हैं । NCERT Class 12th Political Science के Best Question Answer आपकों उपलब्ध कराए गए हैं । 

कक्षा 12 राजनीति विज्ञान
कक्षा 12 राजनीति विज्ञान

कक्षा 12 राजनीति विज्ञान के निम्नलिखित प्रश्नों में उत्तर का सही विकल्प चयन कर उत्तर पुस्तिका में लिखें 

1.16वीं सदी में बने बाबरी ढांचे को अयोध्या में राम भक्तों ने कब गिराया?

(a) 15 दिसम्बर 1991 में

(b) 10 दिसम्बर 1992 में

(c) 06 दिसम्बर 1992 में

(d) 08 मई 1993

[bg_collapse view=”button-blue” color=”#4a4949″ expand_text=”Show Correct Ans ” collapse_text=”Hide Ans ” ](c) 06 दिसम्बर 1992 में[/bg_collapse]

2 राजीव गाँधी की हत्या निम्नलिखित संगठनों में से किसके द्वारा की गई थी?

(a) अलकायदा

(b) लिट्टे

(c) नक्सलवाद

(d) माओवादी

[bg_collapse view=”button-blue” color=”#4a4949″ expand_text=”Show Correct Ans ” collapse_text=”Hide Ans ” ](b) लिट्टे[/bg_collapse]

3. मुस्लिम महिला अधिनियम कब पारित किया गया?

(a) 1990

(b) 1986

(c) 1993

(d) 1995

[bg_collapse view=”button-blue” color=”#4a4949″ expand_text=”Show Correct Ans ” collapse_text=”Hide Ans ” ](b) 1986[/bg_collapse]

4. निम्नलिखित में से गठबंधन सरकार के प्रधानमंत्री नहीं है।

(a) राजीव गांधी

(b) मनमोहन सिंह

(c) नरेंद्र मोदी

(d) अटल बिहारी वाजपेई

[bg_collapse view=”button-blue” color=”#4a4949″ expand_text=”Show Correct Ans ” collapse_text=”Hide Ans ” ](a) राजीव गांधी[/bg_collapse]

5. निम्न में से किस सरकार से भारतीय जनता पार्टी का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध नहीं है।

(a) लालकृष्ण आडवानी

(b) अटल बिहारी वाजपेई

(c) नरेंद्र मोदी

(d) एचडी देवेगौड़ा

[bg_collapse view=”button-blue” color=”#4a4949″ expand_text=”Show Correct Ans ” collapse_text=”Hide Ans ” ] (d) एचडी देवेगौड़ा[/bg_collapse]

 रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए। कक्षा 12 राजनीति विज्ञान (Class 12th Political Science) 

1. 1989 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस महज ………..ही जीत सकी।

[bg_collapse view=”button-blue” color=”#4a4949″ expand_text=”Show Correct Ans ” collapse_text=”Hide Ans ” ]179 सीटे[/bg_collapse]

2. वर्ष ………….. के दिसंबर माह में बाबरी मस्जिद को गिरा दिया गया।

[bg_collapse view=”button-blue” color=”#4a4949″ expand_text=”Show Correct Ans ” collapse_text=”Hide Ans ” ]उत्तर:- 1992[/bg_collapse]

3. मई 1991 में………..की हत्या कर दी गई।

[bg_collapse view=”button-blue” color=”#4a4949″ expand_text=”Show Correct Ans ” collapse_text=”Hide Ans ” ]उत्तर- राजीव गांधी [/bg_collapse]

4.1996 के चुनावों में………………….. सबसे बड़ी पार्टी के रूप

[bg_collapse view=”button-blue” color=”#4a4949″ expand_text=”Show Correct Ans ” collapse_text=”Hide Ans ” ]उत्तर-भारतीय जनता पार्टी [/bg_collapse]

5. हिंदुत्व अथवा हिन्दूपन शब्द को…………..ने गढ़ा ।

[bg_collapse view=”button-blue” color=”#4a4949″ expand_text=”Show Correct Ans ” collapse_text=”Hide Ans ” ]

उत्तर -वीर सावरकर

[/bg_collapse]

Oneliner Class 12th Political Science  (कक्षा 12 राजनीति विज्ञान ) 

1.भारत के राजनीतिक दलों को मान्यता प्रदान करने का कार्य कौन करता है?

उत्तर :- निर्वाचन आयोग।

2. किन्ही चार क्षेत्रीय दलों के नाम बताइये?

  •  D.M.K.
  • अकाली दल
  •  A.I.D.M.K.
  • तेलगुदेशम

3. वर्तमान दलीय व्यवस्था की उभरती हुई दो प्रवृत्तियाँ बताइये।

  • जाति आधारित दलों का गठन।
  • राजनीतिक अपराधीकरण।

4.भारतीय गठबंधन की राजनीति की कोई दो विशेषताएँ बताइये।

  • भारतीय गठबंधन दलों में किसी एक दल की प्रधानता रही है।
  • गठबंधन में विचारधारात्मक समानता का अभाव है।

5.ओ० बी० सी० किस समुदाय के लिए प्रयुक्त होता है?

उत्तरOBC अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए प्रयुक्त होता है। नोट- 1990 में विश्वनाथ प्रताप सिंह सरकार ने ओबीसी के लिए 27% आरक्षण को लागू किया।

6. ‘खालिस्तान’ की मांग एक धार्मिक तबके के लोगों ने पंजाब में कब उठायी?

उत्तर :- पंजाब के अकाली दल के कट्टरपंथी लोगों ने 1973 में आनंदपुर साहिब प्रस्ताव पारित किया तथा यहीं से पंजाब में खालिस्तान की मांग धीरे-धीरे तेज होने लगी

7.सन् 1985 का शाहबानों मामला क्या है?

उत्तर :- 1985 का शाहबानो मामला एक 62 वर्षीय तलाकशुदा मुस्लिम महिला से है न्यायालय द्वारा शाहबानो के पक्ष में निर्णय लिया गया कि उसे गुजारा भत्ता प्रदान किया जाए लेकिन रूढ़ीवादी लोगों ने इसका विरोध किया।

8. दिसम्बर 1992 के अयोध्या के बाबरी ढाँचे को गिराने के कारण उत्तर प्रदेश की किस सरकार को केन्द्र द्वारा बर्खास्त कर दिया गया ?

उत्तर:- अयोध्या में बाबरी ढांचे को गिराने के कारण उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की सरकार को केंद्र सरकार द्वारा भंग कर दिया गया तथा न्यायपालिका ने कल्याण सिंह को प्रतीकात्मक 1 दिन की कारावास की सजा सुनाई।

9. ‘गोधरा हिंसा’ क्यों भड़की?

उत्तर :- गुजरात के गोधरा रेलवे स्टेशन पर अयोध्या से लौट रहे कारसेवकों को ट्रेन की बोगी में आग लगा कर जिंदा जला दिया गया इस घटना के विरोध में फरवरी-मार्च 2002 को हिंदू-मुस्लिम दंग भड़क जिसमें 1000 से अधिक लोग मारे गए इनमें सर्वाधिक मुस्लिम थे।

10.राष्ट्रीय मोर्चो सरकार (1989) में कौन-कौन शामिल थे ?

उत्तर- 1989 में राष्ट्रीय मोर्चा सरकार का गठन हुआ। विश्वनाथ प्रताप सिंह प्रधानमंत्री बने यह गठबंधन सरकार थी जिसमें मुख्य दल के रूप में जनता दल तथा कई क्षेत्रीय पार्टियां भी शामिल थी भारतीय जनता पार्टी ने सरकार को बाहर से समर्थन दिया लेकिन ओबीसी आरक्षण मुद्दे पर बाद में समर्थन हटा लिया।

11.अटल बिहारी वाजपेयी ने राजग सरकार में कितनी बार प्रधानमंत्री पद सँभाला?

उत्तर:-राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का निर्माण 1998 में हुआ। अटल बिहारी वाजपेई राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार में दो बार प्रधानमंत्री (1998-99 तथा 1999-2004) रहे यद्यपि इससे पूर्व 1996 में भी प्रधानमंत्री बने लेकिन बहुमत सिद्ध नहीं कर पाए।

12.बामसेफ (बैकवर्ड एण्ड माईनॉरिटी क्लासेज एम्पलाइज फेडरेशन) का गठन कब हुआ?

उत्तर:- बामसेफ का गठन काशी राम द्वारा 1978 में किया गया। नोट:-बामसेफ अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग व अल्पसंख्यकों की राजनीतिक सत्ता का जबरदस्त समर्थन करने वाला था।

13.बहुजन समाज पाटी की अगुआई किस नेता द्वारा आरम्भ की गयी?

उत्तर:- बहुजन समाजवादी पार्टी का गठन काशीराम के द्वारा किया गया। प्रारंभ में इस पार्टी को सफलता नही मिली लेकिन 1989, 1991 में चुनावों में उत्तर प्रदेश में सफलता मिली।

14. रा. ज. ग. (राष्ट्रीयक जनतांत्रिक गठबंधन) ने पहली बार कब सरकार बनाई?

उत्तर:- राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की प्रथम सरकार 1998 में बनी। नोट- लेकिन अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के पश्चात यह सरकार गिर गई। 1999 में दूसरी बार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार बनी और इस सरकार ने अपना कार्यकाल पूरा किया।

15.संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA-United Progressive Alliance) की प्रथम सरकार कब गठित की गई?

उत्तर- संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) कांग्रेस तथा घटक दलों का गठबंधन है जिसकी प्रथम सरकार 2004 में गठित की गई। डॉ मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री बने।

16.राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन वर्तमान समय तक कितनी बार सरकार बना चुका है?

उत्तर:-वर्तमान समय तक राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) चार बार सरकार बना चुका है। नोट प्रथम बार 1998 (अटल बिहारी वाजपेयी), दूसरी बार 1999 (अटल बिहारी वाजपेयी), तीसरी बार 2014 (नरेन्द्र मोदी) तथा चौथी बार 2019 (नरेन्द्र मोदी)।

17.तीसरा मोर्चा सरकार (1996) के प्रधानमंत्री कौन थे!

उत्तर :- तीसरा मोर्चा सरकार का गठन 1996 में किया गया तथा एच डी देवगौड़ा प्रधानमंत्री बने इसी सरकार के दूसरे प्रधानमंत्री इंद्र कुमार गुजराल बने।

 

Class 12th Political Science  (कक्षा 12 राजनीति विज्ञान )  लघुत्तरात्मक प्रश्न

1. निम्नलिखित में मेल कीजिए :

(क) सर्वानुमति की राजनीति (1) शहबानो मामला

(ख) जाति आधारित दल (2) अन्य पिछड़ा वर्ग उभार

(ग) पर्सनल लॉ और लैंगिक न्याय (3) गठबंधन सरकार

(घ) क्षेत्रीय पाटियों की बढ़ती ताकत (4) आर्थिक नीतियों पर सहमति

उत्तर 

(क) सर्वानुमति की राजनीति (1) आर्थिक नीतियों पर सहमति

(ख) जाति आधारित दल (2) अन्य पिछड़ा वर्ग उभार

(ग) पर्सनल लॉ और लैंगिक न्याय (3) शाहबानों मामला

(घ) क्षेत्रीय पाटियों की बढ़ती ताकत (4) गठबंधन सरकार

2.’मंडल कमीशन’ क्या है? (RBSE- 2013, 2015)

उत्तर :- मंडल आयोग कमीशन 1978 में जनता पार्टी सरकार द्वारा गठित किया गया था जिसके अध्यक्ष बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल थे अतः इसे बी पी मंडल या मंडल आयोग कहा जाता है मंडल आयोग की सिफारिशों को विश्वनाथ प्रताप सिंह सरकार द्वारा 1990 में लागू किया गया तथा अन्य पिछड़ा वर्ग को 27% आरक्षण प्रदान किया गया।

3.”राजनीतिक दलों में आंतरिक लोकतंत्र का अभाव हैं” कैसे?

उत्तर :- राजनीतिक दलों में आन्तरिक लोकतंत्र का अभाव है : :

  • 1997 तक अधिकांश राजनीतिक दलों में लम्बे समय से संगठनात्मक चुनाव नहीं हुए। 1997 में चुनाव आयोग के निर्देश पर ही ये चुनाव हो सके।
  • भारतीय राजनीतिक दलों का निर्माण किन्हीं प्रक्रियाओं, मर्यादाओं, सिद्धान्तों या कानूनों के आधार पर नहीं होता।
  • भारतीय राजनीतिक दलों के आय-व्यय का कोई लेखा जोखा सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत नहीं किया जाता है।

4.  2014 के आम चुनावों में लोगों ने केंद्र में स्थिर सरकार के पक्ष में मतदान किया। आपके विचार में क्या गठबन्धन की सरकारों का युग समाप्त हो गया है? अपने उत्तर के पक्ष में उपयुक्त तर्क दीजिए।

उत्तर:-आजादी मिलने के बाद भारत में लगातार कांग्रेस पार्टी की सरकारें बनती रहीं। संवैधानिक प्रावधान के अनुसार जिस राजनीतिक दल को संसद में बहुमत प्राप्त होता है, वही दल सरकार बनाता है और उस दल का नेता प्रधानमंत्री होता है। 1975 में भारत में कुछ विशेष परिस्थितिवश आपातकाल की घोषणा की गई और सभी विपक्षी पार्टी के नेताओं को एक-साथ जेल में डाल दिया गया। उनके सभी संवैधानिक अधिकार निरस्तकर दिए गए। सभी विपक्षी पार्टियों ने जेल में ही एक-साथ मिलकर जनता पार्टी के रूप में एक गठबंधन बनाया और फिर 1977 के लोकसभा चुनाव में इसी दल की सरकार बनी। हालाँकि यह सरकार बहुत दिनों तक टिक नहीं पाई और फिर कांग्रेस का शासन आ गया। इसके बाद भारतीय राजनीति की दिशा ही बदल गई। 1989 में कांग्रेस पार्टी की हार हुई, परन्तु किसी और राजनीतिक दल को भी पूर्ण बहुमत नहीं मिला और एक गठबंधन, जिसका नाम राष्ट्रीय मोर्चा पा की सरकार बनी। इसके बाद से ही संसद में किसी एक दल को सरकार बनाने लायक बहुमत नहीं मिला। उसके बाद लगातार गठबंधन की सरकार बनती रही। 1989 के राष्ट्रीय मोर्चा सरकार के बाद 1996-97 की संयुक्त मोर्चा सरकार, 1998-99 की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबधन (एनडीए) और 2004 व 2009 की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) की सरकारे भारत में बनती रहीं। परन्तु 2014 के लोकसभा चुनाव में एक नई बात देखने को मिली। हालाँकि चुनाव तो गठबधनों (यूपीए एनडीए) द्वारा ही लड़े गए परन्तु एनडीए, जिसमें भारतीय जनता पार्टी प्रमुख दल था, की जीत हुई। इसमें 1989 के बाद पहली बार किसी एक दल (भारतीय जनता पार्टी) को 285 सीटें मिली, जो अपने आप ही लोकसभा में सरकार बनाने की संख्या से भी अधिक था। सरकार एनडीए की बनी, जिसका नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी कर रही है और इसके प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं। 2019 के लोकसभा चुनावों में पुनः एनडीए की सरकार बनी तथा इस बार भाजपा के पास बहुमत से कई ज्यादा सीटें (300 से अधिक) है।

भारतीय राजनीति: नये बदलाव  PDF Notes हेतु यहां क्लिक करें ।

भारतीय राजनीति: नये बदलाव पाठ के प्रश्न उत्तर राजनीति विज्ञान कक्षा 12

भारतीय राजनीति: नये बदलाव पाठ के नोट्स

भारतीय राजनीति: नये बदलाव प्रश्न उत्तर MCQ

भारतीय राजनीति: नये बदलाव के प्रश्न उत्तर

NCERT CLASS 12HT Political Science Part 2  Chapter 9 

NCERT CLASS 12th Topic Wise Test Series के लिए यहां क्लिक करें ।

NCERT Book Website  Link 

Teligram Group Link 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *